
किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा देश : अखिलेश यादव
लखनऊ: किसानों के मुद्दे को लेकर सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जो किसान कर रहे हैं और केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मुजफ्फरनगर में उन्होंने एक संदेश दिया है। सपा उसके साथ खड़ी है.
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, बढ़ती महंगाई पर भी सरकार को जवाब देना होगा। किसानों का सरकार को सम्मान करना चाहिए। यूपी एक बड़ा प्रदेश है यहां पर चुनाव लड़ने बहुत लोग आएंगे।
यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी।
अखिलेश ने चाचा शिवपाल के लिए कहा कि उनके लिए जसवंत नगर सीट छोड़ दी है। समाजवादी पार्टी में उनके साथियों को पूरा सम्मान मिलेगा।
यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार को किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। देशभर से लाखों की संख्या में किसान महापंचायत में जुटे थे। मिशन यूपी की शुरुआत किसानों ने की है। किसानों ने कहा कि वे भाजपा के खिलाफ यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे।