PoliticsTrending

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों की मतगणना जारी, तस्वीर होगी साफ

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना हो रही है।

उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट और 7 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना शुरु हो गयी है। इनमें दिल्ली की राजिंदर नगर सीट भी शामिल है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की किस्मत का फैसला होगा। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना हो रही है। और इसके बाद ईवीएम की। बता दें कि, त्रिपुरा की चार सीटों अगरतला, जुबराजनगर, सुरमा और टाउन बारडोवली, झारखंड में रांची जिले में मंदार और आंध्र प्रदेश में आत्माकुरु विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। त्रिपुरा के सीएम साहा टाउन बारडोवली से चुनाव लड़े हैं। सीएम की कुर्सी बचाए रखने के लिए उनका जीतना जरूरी है।
वहीं रामपुर में लोकसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासनिक अमले ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को मंडी समिति में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू है। इसके तहत विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई गई हैं। 33 राउंड में मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस दौरान मंडी समिति में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: