सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कोरोना पकौड़ा
साल 2019 में कोरोना के आने के बाद हम इंसानों की जिंदगी पूरी तरीके से बदल चुकी है। दो साल के बाद भी इस महामारी से हर कोई त्रस्त है, लेकिन इस कुछ ऐसे लोग हुए जिन्होंने क्रिएटिव तरीके से फूड एक्सपेरिमेंट किए और तब से जो ये सिलसिला शुरू हुआ है।
आजतक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल के दिनों में कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद आप भी एक पल के लिए चौंक जाएंगे। आपको अगर याद हो तो साल 2020 में कोलकाता के एक दुकानदार ने कोरोना संदेश नाम की मिठाई बना दी थी।
Corona vada! Bharat ki naari sab par bhaari! .@arindam75 pic.twitter.com/sf1zoLPih2
— Mimpi🍁 (@mimpful) January 19, 2022
जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए थे। अब इसी तरह का कारनामा एक महिला ने किया है, जिसमें उन्होंने कोरोना के आकार की तरह दिखने वाले वड़ा बनाया है।