IndiaIndia - World

बुल्ली बाई ऐप को लेकर छिड़ा विवाद, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संभाला मोर्चा

‘बुल्ली बाई’ एप पर सियासत तेज होते देख केंन्द्रीय मंत्री ने मोर्चा संभाल लिया है। दरअसल ‘बुल्ली बाई’ एप के जरिये मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा था। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि, देश की मिली-जुली संस्कृति के खिलाफ कोई भी साइबर आपराधिक सांप्रदायिक साजिश कामयाब नहीं होगी।

सरकार कर रही कार्रवाई

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि, सरकार मामले में कार्रवाई कर रही है और महिलाओं को निशाना बनाया जाए ये बिल्कुल मंजूर नहीं करेंगे। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। और उनकी ‘सांप्रदायिक साजिश’ का जल्द भंडाफोड़ भी होगा। नकवी ने आगे कहा कि, खराब नीयत रखने वाले कुछ लोग भारत को बदनाम करने की साजिश में शामिल हैं।

मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों की हो रही थी निलामी

दरअसल इस एप पर कम से कम 100 प्रभावशाली मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए अपलोड की गई थीं। इसके बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, ‘गिटहब’ ने यूजर को ब्लॉक कर दिया है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार

मुंबई पुलिस साइबर सेल ने बुल्ली बाई एप मामले में बेंगलुरु के एक 21 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हांलाकि मुंबई पुलिस ने अभी तक संदिग्ध की पहचान का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों पर आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: