
मरियम नवाज के ट्वीट से पाकिस्तान में छिड़ा विवाद, लोग कर रहे आलोचना
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आज पीटीआई की फर्जी जीत के पहले दिन कश्मीर में पहली बार ''स्वतंत्र कश्मीर'' का नारा लगा।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज की वजह से इन दिनों राजनीति गलियारे में हलचल मची हुई है। अब मरियम के ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। पाकिस्तान में उनके ट्वीट पर विवाद छिड़ गिया है। इस वीडियो में लोग आजाद कश्मीर का नारा लगाते हुए दिख रहे हैं। उन्हें दूसरा शेख मुजीब उर रहमान (बांग्लादेश का संस्थापक) तक बता दिया गया है।
बता दें कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) नेतृत्व ने पीओके चुनाव नतीजों को मानने से मना कर दिया है. पार्टी ने इल्जाम लगाया कि पंजाब (प्रांतीय) सरकार ने चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। पार्टी धांधली के खिलाफ अदालत जाने और विरोध अभियान चलाने पर विचार कर रही है। इसी बात को लेकर मरियम ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया।
उन्होंने लिखा कि उन्होंने चुनाव परिणाम स्वीकार नहीं किया हैऔर करूंगी भी नहीं। उन्होंने न तो 2018 के आम चुनाव के नतीजे स्वीकार किए थे और न ही इस नकली सरकार को। पीएमएल-एन जल्द ही चुनावों में इस शर्मनाक धांधली पर एक रणनीति की घोषणा करेगा। खबरों के मुताबिक, पीओके में चुनाव नतीजों को लेकर विरोध प्रदर्शन और हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं।
कई जगह तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आज पीटीआई की फर्जी जीत के पहले दिन कश्मीर में पहली बार ”स्वतंत्र कश्मीर” का नारा लगा। जब आप अब लोगों के वोट लूटते हैं, उन पर अत्याचार करते हैं, तो ऐसी ही घटनाएं सामने आती हैं।
मरियम के ट्वीट किए गए वीडियो पर उन्हें समर्थन और आलोचना दोनों झेलना पड़ रहा है। पाकिस्तानी अभिनेत्री शहर शिनवारी ने ट्वीट किया, ‘सत्ता की भूख ने आपको इतना अंधा कर दिया है कि अब आप देश को तोड़ने की बात करने लगी हैं। आप इस देश के दू आप इस देश के दूसरे शेख मुजीब बनने जा रही हैं।
آج تحریک انصاف کی جعلی فتح کے پہلے دن، پہلی بار آزاد کشمیر میں بھی “خود مختار کشمیر” کا نعرہ لگ گیا۔ جب اب لوگوں کے ووٹ پر ڈاکہ ڈالتے ہو، ان پر ظلم کرتے ہو تو اسی طرح کے واقعات جنم لیتے ہیں۔ pic.twitter.com/xQYwJwPSwx
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) July 26, 2021
यह भी पढ़ें- बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भड़के पीएम मोदी, कांग्रेस को करेंगें एक्सपोज