India Rise Special

सर्दियों में पत्तागोभी का सेवन, दिलाएगा इन बीमारियों से निजात

ठंड के इस मौसम ने ढ़ेर सारी हरी सब्ज़ियां मिलती हैं। पालक से लेकर पत्तागोभी सभी फायदेमंद हैं। सब्जियां शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने का अच्छा माध्यम हैं। सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए वरदान से कम नहीं होती हैं। ऐसी ही एक सब्जी पत्ता गोभी भी है, जो विभिन्न रंगों और आकार में मिलती है। पत्ता गोभी स्वाद देने के साथ ही कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है। आज हम बताएँगे कि पत्ता गोभी खाने के क्या फायदे होते हैं?

 

कब्ज और पाचन में सहायक 

 

पत्ता गोभी के फायदे में पाचन और कब्ज से राहत दिलाना भी शामिल है। एक रिपोर्ट के अनुसार, लाल पत्ता गोभी में एंथोसायनिन पॉलीफेनोल होता है, जो पाचन क्रिया को उत्तेजित करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, पत्ता गोभी फाइबर से समृद्ध होती है और फाइबर पाचन के लिए मददगार माना जाता है। असल में फाइबर पाचन को बढ़ावा देने के साथ ही मल को मुलायम बनाकर कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

 

आंखों की रोशनी के लिए उपयोगी 

 

पत्ता गोभी खाना आंखों के लिए भी हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर पब्लिश एक मेडिकल रिसर्च की मानें, तो पत्ता गोभी में ल्यूटिन और जेक्सैथीन होते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि ये दोनों तत्व आंखों को स्वस्थ बनाए रखने और नजर को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसी वजह से माना जाता है कि आंखों को स्वस्थ रखने में पत्ता गोभी अहम भूमिका निभा सकती है।

 

वजन कम करने में मददगार 

 

शरीर के बढ़ते वजन पर काबू पाने के लिए पत्ता गोभी का उपयोग किया जाता है। पत्ता गोभी फाइबर से समृद्ध होती है और फाइबर वजन को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। दरअसल, फाइबर युक्त आहार देर तक पेट को भरा रखने का काम करते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। तृप्ति यानी पेट भरा होने का एहसास होने की वजह से व्यक्ति ज्यादा कुछ नहीं खाता है, जिस वजह से वजन कम हो सकता है

 

त्वचा के लिए फायदेमंद 

 

पत्ता गोभी खाने के फायदे त्वचा को भी हो सकते हैं। पत्ता गोभी यूवी किरणों से बचाव करके फोटोएजिंग का जोखिम कम कर सकती है। फोटोएजिंग त्वचा संबंधी ऐसी समस्या है, जो सूरज की हानिकारक किरणों के कारण होती है, जिसकी वजह से चेहरा पर समय से पहले बुढ़ापा नजर आने लगता है (23)। पत्ता गोभी विटामिन-सी से समृद्ध होती है, जो स्किन टिश्यू के लिए जरूरी होता है। इसके उपयोग से त्वचा पर लगने घाव को जल्दी भरने में भी मदद मिल सकती है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: