
बारिश में इन दालों का करें सेवन, मिलेगे ये फायदे
खाने की थाली में अगर दाल ना हो तो खाना अधूरा लगता है। अधिकतक घरों में दाल, चावल, रोटी, सब्जी सभी खाई जाती है। दाल स्वास्थ के लिए काफी अच्छी होती है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। और ये आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। तो चलिए आज जानते हैं कि किस मौसम में कौन सी दाल खाएं जो आपके लिए फायदेमंद होगी।
ये भी पढ़े :- इम्यूनिटी बढाने के लिए इस फल के बीजों का करें सेवन, बहुत जल्द दिखेगा फायदा
उड़द की दाल से बचें
बारिश के मौसम में आप उड़द की दाल से बचें। ये दाल काफी हैवी होती है और ये जल्दी पचती भी नहीं है। इसलिए कोशिश करें की आप इस दाल को बारिश के मौसम में ना खाएं।
ये भी पढ़े :- करी का पत्ता स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी, जानिए…
मूंग मसूर दाल
आप मूंग और मसूर की दाल खा सकते हैं। खासतौर पर ये बारिश के मौसम में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। ये दाल हमारी पाचन शक्ति तो भी मजबूत करती है। इस दाल को आप गर्मी, सर्दी, बारिश किसी भी मौसम में खा सकती हैं। दोनों दालों को आप अलग अलग भी खा सकते हैं, लेकिन मूंग दाल की तासीर ठंडी होती है और मसूर की गर्म इसलिए अगर आप दोनों दालें मिलाकर खाएंगे तो ये बारिश के मौसम में आपके पेट के लिए काफी सही रहेंगी।