
इम्यूनिटी बढाने के लिए इस फल के बीजों का करें सेवन, बहुत जल्द दिखेगा फायदा
गर्मियों के दिन आ गए हैं और मार्किट में खरबूज और तरबूज की डिमांड होने लगी है और हो भी तो क्यों ना ये हमारी बॉडी में वाटर की कमी नहीं होने देते हैं, साथ ही ये बॉडी को हाइड्रेड करने में मदद करते हैं। खरबूज हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है वहीं इसके बीजे भी कम नहीं। बता दें की खरबूज के बीजों में भी कई गुण पाए जाते हैं जैसे की- विटामिन, ए, सी ई, के, नियासिन, जिंक आदी. ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसके फायदे।
ये भी पढ़े :- जानिए आम खाने से होने वाले नुकसान, तो इसके हिसाब से खाएं आम
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
खरबूजे के बीजों में पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में होता है और पोटैशियम युक्त पदार्थ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करने में मदद करते हैं।
आंखों के लिए है फायदेमंद
खरबूजे के बीजों में विटामिन ए की मात्रा अच्छी होती है और विटामिन ए आंखों के लिए अच्छा होता है। अगर आप नियम से खरबूजें के बीजों का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपकी आंखों की रोशनी बरकरार रखने में मदद करेगा।
ये भी पढ़े :-8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क लोगों ने भारी संख्या में किया योगाभ्यास
गर्भवस्था में भी है फायदेमंद
खरबूजे के बीज गर्भवस्था में भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये शरीर से सोडियम की मात्रा कम कर देता है। ऐसे में महिलाओं को वाटर रिटेशन की प्रॉब्लम कम होती है। इसलिए प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीजों को खाना उचित बताया गया है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में करता है मदद
खरबूजे के बीज इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। आपके शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। ये हमारे ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। जो तेजी से इम्यूनिटी बूस्ट करता है।