India Rise Special

खटीमा से शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा, राज्य सरकार पर साधा निशाना

उत्तराखंड : कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा खटीमा से आज शुरू हो गई है। इस मौके पर कांग्रेस बरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न, महंगाई, आदि मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर बरसी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गाे के लिए काम करेगी। ये परिवर्तन यात्रा पांच चरणों में प्रदेश भर में चलाई जाएगी।

यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को उत्तराखंड आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारी को श्रद्धांजलि देकर की गई। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल से राज्य सरकार अच्छे दिन की बातें करके लोगों को गुमराह कर रही है। जबकि ये अच्छे दिन केवल कुछ लोगों को ही देखने को मिले है।  बाकी लोगों के लिए ये सपने में ही आये है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस दौरान कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। देश में एक करोड़ से ज्यादा रिक्त पद है। प्रदेश में इसकी संख्या 23 हजार है। बेरोजगार युवा परेशान है।

उन्होंने कहा कि अगर राज्य में उनकी सरकार आती है तो ये सब पद भर दिए जायेंगे। साथ ही कहा कि उनकी सरकार किसानों के हितों पर भी ध्यान देगी।

ये भी पढ़े :- जानलेवा बुखार का नहीं थमा कहर, 14 अन्य लोगों की गई जान

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: