Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश : कानपुर के रामलला मंदिर में श्रमदान कर कांग्रेसियों ने किया अभियान का आयोजन

कानपुर : जय भारत महासंपर्क अभियान के दूसरे दिन जन जागरण के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज दक्षिण क्षेत्र के सभी वार्डों में प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा के संदेश को घर-घर पहुंचाने का काम किया गया।

रामलला मंदिर रावतपुर में कानपुर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित के अध्यक्षता में श्रमदान किया गया। अमित मिश्रा ने स्वराज नगर पनकी में गौशाला के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। समस्त वार्डों में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वीर अकानपुर के रामलला मंदिर में श्रमदान कर कांग्रेसियों ने किया जय भारत महासंपर्क अभियान का आयोजनब्दुल हमीद के पौत्र को कांग्रेसियों द्वारा सम्मानित किया गया।

दक्षिण अध्यक्ष डा. दीक्षित ने कहा कि तीन दिवसीय इस महासंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक कांग्रेस की नीतियों तथा प्रियंका वाड्रा का संदेश को पहुंचाना है। कांग्रेस इस प्रकार के महासंपर्क अभियान चलाकर घर-घर तक अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती हैं। आम जनमानस का भी जुड़ाव सभी वार्डों में निकालने वाली प्रभात फेरियों में दिखाई दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज तिवारी, अमनदीप सिंह गम्भीर, नीरज चड्ढा, सिद्धार्थ सिंह, मनीष शर्मा, नवनीत मिश्रा, जीत प्रताप सिंह, प्रतिभा अटल पाल, कुक्कू चंदेल, छेदीलाल, मो आजाद, आदर्श दीक्षित, बिन्नू रावत, राम सागर यादव, महेंद्र बाजपेई, विवेक सिंह, संजीव मिश्रा, शैलेश मिश्रा, राकेश पांडे, अनिल परिहार, स्वदेश शुक्ला, प्रेमू रस्तोगी, मंकू सिंह, भोला दुबे, डॉ निसार, सौरभ पाल, भानु, नफीस उल्ला, मुकेश दुबे, दिनेश पांडे, राजू भट्ट, अभिषेक मिश्रा, विनय मिश्रा, मोहनलाल अन्य जन मौजूद रहें।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: