IndiaIndia - World

आगामी चुनावों में जीत का बिगुल फूकेंगी कांग्रेस, जानिए क्या अपनाई नीति

बीते दिनों उदयपुर में कांग्रेस(Congress) का नव संकल्प शिविर आयोजित हुआ था जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। इस दौरान आगामी चुनावों की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी हाल ही में ये शिविर आयोजित हुआ जिसमें यूपी प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi Vadra) ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। इसी के मद्देनज़र यूपी कांग्रेस ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या कांग्रेस की तैयारी सही दिशा में जा रही है। इसी मुद्दे पर डेली इनसाइडर ने वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक रतन मणि लाल(Ratan Mani Lal) से ख़ास बातचीत की।

ये भी पढ़े :- भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला

बातचीत में उन्होंने बताया कि 2022 विधानसभा चुनाव(assembly elections) में कांग्रेस ने एक रणनीति के तहत काम किया। महिलाओं और युवाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया गया। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ खुद प्रियंका गांधी मैदान में उतरीं। ऐसा लग रहा था कि समर्थन भी मिल रहा है और चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा। लेकिन परिणाम सबके सामने हैं।

ये भी पढ़े :-  यूपी: हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों पर NSA लगाने के निर्देश

कांग्रेस के लिए जरूरी है कुछ कि वे इन बिन्दुओं को ध्यान में रखे

वरिष्ठ पत्रकार रतन मणि लाल ने बताया है कि कांग्रेस के लोए यह जरूरी है कि जो कुछ भी वो करे सतत रूप से करें, लगातार करें। प्रदेश में एक टीम बनाकर उस टीम को जिम्मेदारी दी जाये कि रणनीति का क्रियान्वन सही ढंग से हो। हालांकि, ऐसी कोई सोच दिखाई नहीं दे रही है। उदहारण के तौर पर, चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कई महीनों तक प्रियंका गांधी प्रदेश में आई नहीं, प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी आज भी खाली पड़ी है। खैर, देर से ही सही लेकिन प्रियंका गांधी ने जो शुरुआत की है उसे बनाये रखने की जरूरत है। जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने की जरूरत है। जनता को ये दिखाई दे कि कांग्रेस गंभीर है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: