
कांग्रेस वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् के बदले अंदाज, राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान
दिल्ली : कांग्रेस(Congress)के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम(Acharya Pramod Krishnam) ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए(NDA) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू(Draupadi Murmu) का समर्थन करने का एलान किया है। साथ ही कांग्रेस हाईकमान को नसीहत भी दे डाली।
ये भी पढ़े :- रवि किशन और जितिन प्रसाद ने गोरखपुर रामगढ़ झील में बोटिंग सुविधा का किया उद्घाटन
वहीं वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट से सियासत में हलचल बढ़ गई है। प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘पंडित मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित, वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही हैं। राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है, पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
ये भी पढ़े :- इस तारीख को पीएम मोदी करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का आगाज, शुरू हुई तैयारियां
बताते चलें कि, इससे पहले भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बयान देकर सबको चौका दिया था। 12 जुलाई को उन्होंने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर कटाक्ष किया था। दरअसल, यशवंत सिन्हा ने कहा था कि, राष्ट्रपति चुने जाने पर मैं संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करूंगा और सरकार को ऐसा कुछ भी करने से रोकूंगा, जिससे प्रजातंत्र का हनन हो-जैसे राज्य में चुनी हुई सरकार को गिराना।