किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, हरियाणा सरकार को बताया किसान विरोधी सरकार
गुरुवार को करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जींद में प्रदर्शन किया। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के विधायक सुभाष गांगुली के नेतृत्व में डीसी नरेश कुमार ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
करनाल : हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज पर भड़के सियासत अब शांत होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए आज यानी गुरुवार को करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जींद में प्रदर्शन किया। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के विधायक सुभाष गांगुली के नेतृत्व में डीसी नरेश कुमार ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए करनाल के एसडीएम को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।
मीडिया से वार्ता में विधायक सुभाष गांगुली ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार किसानों के विरोध में लगातार रुख अपना रही है सभी किसानों ने शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किया लेकिन सरकार उनका शोषण कर रही है। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर गांगुली ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट का काम सिर्फ लाठीचार्ज का आदेश देने का होता है। यह नहीं बताया जाता कि सर फोडो या टांग तोड़ो ऐसे में तत्कालीन एसडीएम ने आजाद भारत में पहली बार इस प्रकार की नौकरशाही का परिचय दिखाया है।
गौरतलब है कि हरियाणा की कांग्रेस पार्टी ने करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज, परिवार पहचान पत्र योजना व भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के विरोध में गुरुवार को रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जारी इस रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने किया इस प्रदर्शन के अवसर पर बलवान सिंह दौलतपुरिया, महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, जिला कोऑर्डिनेटर अरविंद शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
इस पूरे मामले पर पूर्व मंत्री परमवीर सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा अब सबके सामने आ चुका है। हमारे किसान भाई पिछले 9 महीनों से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर बैठे हुए हैं, जबकि सरकार उन पर लाठियां बरसा रही है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि तानाशाही रवैया देखने को मिल रहा है। जो भी अपनी आवाज उठा रहा है सरकार उसे पुलिस की लाठियों के दम पर दबाने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: भारत में पबजी न्यू स्टेट के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जानें क्या है ख़ास