
TrendingUttar Pradesh
congress president election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी , उत्तर प्रदेश के 1500 डेलीगेट्स पार्टी मुख्यालय में डालेंगे वोट
लखनऊ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को देश भर में मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी अहम भूमिका मानी जा रही है।
ये भी पढ़े :- congress president election : 22 साल बाद हो रहा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, जानिए क्या रहेगी मतदान प्रक्रिया ?
देश भर में चुनाव के लिए 40 पोलिंग स्टेशन और 68 बूथ बनाएं गए हैं। यहां कांग्रेस पार्टी के देश भर के 9 हजार 800 पीसीसी डेलीगेट अपना मतदान करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के करीब 1500 सदस्य वोट करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान में हैं। मतदान शाम को 4 बजे तक होगा। 19 अक्टूबर को मतों की गणना होगी।