
राष्ट्रपति मूर्म को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने दिया विवादित बयान, कहा – ”किसी देश को न मिले मुर्मू जैसा राष्ट्रपति”
नेशनल डेस्क : अधीर रंजन के बाद अब कांग्रेस नेता उदित राज(Udit Raj) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू(President Draupadi Murmu) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। उदित राज ने राष्ट्रपति मुर्मू पर एक के बाद एक कई आरोप लगा दिए हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट किया है।
ये भी पढ़े :- उत्तराखंड : उत्तरकाशी में आफत बन टूटा हिमस्खलन, 28 पर्वतारोही की फंसे, 2 मौत ..
जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि, ऐसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।’
ये भी पढ़े :- यूपी : लखनऊ में आरोग्य भारती का होगा राष्ट्रीय अधिवेशन, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
उदित राज के ट्वीट का भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि, जिस प्रकार का शब्द उन्होंने राष्ट्रपति के लिए प्रयोग किया है, वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने भी किया। वो भी हमने सुना है।