![](/wp-content/uploads/2022/03/amethi.jpg)
अमेठीः गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। मोदी लहर में अमेठी की चार में तीन सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी इस पर सिर्फ दो सीटें ही जीत पाई है। जगदीशपुर और तिलोई सीट बीजेपी के खाते में गई है वहीं अमेठी सीट से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। उधर गौरीगंज सीट पर पर फिर सपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।
अमेठी सीट पर सपा से गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी को जीत मिली है। महाराजी को 87242 वोट मिले वहीं बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह को 59515 वोट ही मिल पाए हैं। जबकि कांग्रेस के आशीष शुक्ला को 13967 वोट से ही संतोष करना पड़ा है।
जगदीशपुर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार पासी को 89111वोट मिले हैं। दूसरने नंबर पर कांग्रेस के विजय कुमार पासी को 66328 वोट मिले हैं। सुरेश पासी ने विजय पासी को 22783 वोट से शिकस्त दी हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विमलेश कुमारी को 27757 वोट से ही संतोष करना पड़ा है।
तिलोई सीट पर बीजेपी विधायक मयंकेशवर शरण सिंह को जीत मिली। उन्हें 99307 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी नईम को 71470 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंघल को 21978 वोट मिले हैं।
गौरीगंज में समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश सिंह ने एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाई है। राकेश प्रताप सिंह को 78303 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश मटियारी को 71592 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी फतेह बहादुर को 28853 वोट ही मिले।