India Rise Special

कांग्रेस ने घोषित किया अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष और प्रभारी

कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार

बस्ती: कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारियों की घोषणा किया।
बस्ती सदर से अवधेश कुमार, सांऊघाट से आनन्द कुमार गौतम, बनकटी से पुजारी लाल, कुदरहा पंकज आर्य, बहादुरपुर राजवंत, सल्टौआ गोपालपुर सागर गौतम, रामनगर रामनाथ मणि, रूधौली मिथलेश कन्नौजिया, हर्रैया से राजेश कुमार, कप्तानगंज से राजकपूर, विक्रमजोत से दुर्गेश कुमार, परशुरामपुर हंसराम, दुबौलिया सुजीत कुमार और गौर से अरविन्द कुमार को अनुसूचित जाति विभाग का ब्लाक अध्यक्ष घोषित किया गया है।
इसी कड़ी में कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य ने पांचो विधानसभा से प्रभारी घोषित किया है। इनमें हर्रैया विधानसभा  से शिवाकान्त सोनकर, कप्तानगंज से रविन्द्र राणा, रूधौली से बिन्देश्वरी, बस्ती सदर से अजीत निगम और महादेवा विधानसभा से मुकेश भारती को विधानसभा प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
पदाधिकारियों की घोषणा पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन के साथ ही अनेक  पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: