TrendingUttar Pradesh

सीएम योगी का संतकबीर नगर दौरा आज, बाढ़ पीडि़तों से करेंगे मुलाकात

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित गांव की स्थिति देख सकते हैं कटान आदि का जायजा ले सकते हैं।

संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश (up) में हुई बेमौसम बारिश (rain) के चलते हैं कई जनपदों बाढ़ (flood) जैसी हालत का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath)आज संतकबीर नगर के दौरे पर हैं। सीएम योगी (cm yogi) आज धनघटा तहसील क्षेत्र के छपरा मगर भी गांव के म्याना टोला में आएंगे वह बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाननेंगे और उन्हें राहत सामग्री बाटेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की सूचना पर डीएम प्रेम रंजन सिंह एसपी सोनम कपूर अधिकारियों के साथ धनघटा तहसील क्षेत्र के छपरा मगर भी गांव के कुंभराना टोला पहुंचे यहां पर भ्रमण पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर से उतरने के लिए हेलीपैड बनाया जा रहा है इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए। डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और यहां के ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

UP : योगी कैबिनेट बैठक आज, छह नई नीति पर लग सकती है मुहर

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित गांव की स्थिति देख सकते हैं कटान आदि का जायजा ले सकते हैं। सीएम योगी बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्या जानेंगे और इस दौरान एसडीएम राजेश मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्रा, एसडीएम रविंद्र कुमार ,खलीलाबाद के डीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीईओ रामप्रकाश, रत्नेश तिवारी ,पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के एक्सईएन रामजीत प्रसाद के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तय कार्यक्रम के मुताबिक वह धनघटा तहसील क्षेत्र के छपरा मगर भी गांव के कुटियाना टोला में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे और उन्हें राहत सामग्री वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राहत सामग्री वितरण करने के बाद बाढ़ पीड़ितों को संबोधित भी करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: