
सीएम योगी का तीस को मेरठ दौरा, निकाय प्रबुद्धजन सभा में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बैठक कर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ( cm yogi) आदित्यनाथ 30 नवंबर को मेरठ ( meerut) का दौरा करेंगे। 30 नवंबर को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में आयोजित निकाय प्रमुख जनसभा को संबोधित करेंगे और इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस साल के अंत में होने वाली निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठंड के बीच तापमान को बढ़ाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दूरी कहे जाने वाले मेरठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव की तैयारियों और उससे जुड़ी कुछ मुद्दों पर लोगों से चर्चा करेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंगल सांसद राजेंद्र अग्रवाल राज्यसभा सदस्य विजय पाल सिंह तोमर आदि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बैठक कर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
बता दें कि बुधवार को जिला अधिकारी के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा आयोजित की गई मुख्यमंत्री हाल ही में सहारनपुर, गाजियाबाद समेत कुछ जिलों में प्रबुद्ध जनसभा कर चुके हैं। वही इस कड़ी में मेरठ में भी प्रबुद्ध जन सभा का आयोजन 30 नवंबर को आयोजित है। बता दें कि भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में है वहीं सपा वाला लोग जैसे संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को केंद्रीय इकाई समितियों प्रकोष्ठ के पदाधिकारी समानता मेरठ में होते हैं इस तरह से राजनीति के मामले में मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का संभावित केंद्र बन गया है।
जिला अधिकारी को सूचना मिलने के बाद उन्होंने सभी विभागों को परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों की सूची बना ली जाए इसमें मुख्य योजनाएं नगर निकाय से संबंधित होंगी जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 30 नवंबर को कार्यक्रम होने की सूचना लखनऊ से प्राप्त हुई है।