
सहारनपुर में सीएम योगी की हुंकार, कहा- पहले की सरकारों ने बदमाशों को किया पैदा, अब लोग आराम से घूम रहे
सहारनपुर : रविवार को महाराज सिंह डिग्री कॉलेज पहुंचे सीएम योगी ने प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने अपराधियों को सहारा दिया है। कैराना में पलायन इसी का कारण रहा है। बदमाशों को पहले की सरकारों ने पैदा किया है। लेकिन, जब से भाजपा सरकार आई है। आमजन सड़कों पर आराम से घूम रहे हैं। बदमाश अब कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।
ये भी पढ़े :- अंबानी परिवार में नन्हे मेहमान का हुआ आगमन, ईशा अंबानी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
सीएम ने कहा कि, ”पूर्व की सरकारें ऐसी रहीं, जिन्होंने मुजफ्फरनगर दंगा और कैराना का पलायन कराया। लेकिन, भाजपा सरकार आने के बाद जिन लोगों ने कैराना से पलायन किया था। वह लोग वापस आ चुके हैं। पहले के सरकार में जगह-जगह कूड़ा गंदगी के ढेर लगे रहते थे। लेकिन, भाजपा सरकार आने के बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहारनपुर के साथ यूपी का नाम चमक रहा है। उन्होंने कहा,मैं आपका आभारी हूं कि विधानसभा चुनाव में किसी भी अफवाहों में ध्यान नहीं दिया। विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी को जिताया। सहारनपुर यूपी का आखिरी जिला है। इस जिले को गंगा और यमुना का आशीर्वाद मिला है। विकास का कोई विकल्प नहीं है।”