सीएम योगी की गन्ना किसानों को राहत, अच्छा मूल्य देने का किया वादा
वैसे तो केंद्र ने गन्ने का एफआरपी ₹290 तय कर दिया है पर पांच राज्य गन्ने का दाम एफआरपी से नहीं बल्कि एसएपी से तय करते हैं। जिसमें यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार वा हरियाणा जैसे राज्य आते हैं।
लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनावों में अब बस कुछ ही वक्त रह गया है। यही कारण है कि अचानक से सरकारों ने वादे करना शुरू कर दिया है। इसी के बीच योगी सरकार ने गन्ना किसानों को काफी राहत दी है यह वादा करके की इस बार किसानों को गन्ने का अच्छा मूल्य मिलेगा। इसलिए अब यूपी के गन्ना किसानों की आस योगी जी से कई हद तक बढ़ गई है।
बता दें की वैसे तो केंद्र ने गन्ने का एफआरपी ₹290 तय कर दिया है पर पांच राज्य गन्ने का दाम एफआरपी से नहीं बल्कि एसएपी से तय करते हैं। जिसमें यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार वा हरियाणा जैसे राज्य आते हैं।
वैसे गन्ना किसानों की आकांक्षा कई हद तक इसलिए भी बड़ी है क्योंकि पंजाब सरकार ने इस बार गन्ना के दाम तकरीबन ₹360 प्रति कुंटल तय किए हैं। और इसके कारण अब यूपी सरकार के सामने चुनौती है कि वह कितने दाम तय करेगी। वैसे सरकार का यह कहना है कि पंजाब के हालात यूपी से काफी अलग है।
बता दे कि अक्टूबर से यूपी में चीनी मिलो को चालू करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। पर अब भी चीनी मिलों पर तकरीबन सात हजार करोड़ का किसानों का रुपया बकाया है। इसके लिए गन्ना मंत्री सुरेश राणा कहते हैं कि सरकार गन्ना किसानों को लेकर काफी ज्यादा गंभीर है। किसानों का अभी तक एक लाख 40 हजार करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार पिछली सरकार का भी कर्ज खुद ही चुका रही है।
यह भी पढ़ें: नारायण राणे के मामले में विश्व हिंदू सेना अध्यक्ष अरुण पाठक की एंट्री, दिया विवादित बयान