Uttar Pradesh

किसानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, धान खरीद के लिए किसान कराए पंजीकरण

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1अक्तूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए किसानों के लिए बुधवार से पंजीकरण लिंक उपलब्ध करा दिया गई है।पंजीकरण के लिए आधार में लिंक मोबाइल नम्बर दिया जाना अनिवार्य कर दिया है।

लखनऊ : गेहूं की खरीद में अविश्वसनीय बदलाव लाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने यूपी में धान खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठा लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1अक्तूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए किसानों के लिए बुधवार से पंजीकरण लिंक उपलब्ध करा दिया गई है।

पंजीकरण के लिए आधार में लिंक मोबाइल नम्बर दिया जाना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए ऐसे किसान जिन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की प्रक्रिया में शामिल होना है, अपने आधार पंजीकरण से मोबाइल नम्बर किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर से लिंक करा सकते हैं।

अब सरकार हर एक किसान को उसके धान के हर एक दाने का मूल्य दिलाने के लिए नई धान खरीद नीति बना चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर बनाई गई इस नीति पर काम भी शुरू हो चुका है।

16 अगस्त से धान पंजीकरण शुरू होना था लेकिन जरूरी अपडेशन के कारण किसान चाह कर भी पंजीकरण कराने में असमर्थ थे। धान खरीद के लिए पूरी तरीके से पारदर्शी व्यवस्था के लिए सरकार ने आधार से लिंक मोबाइल पर OTP आधारित पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। पंजीकरण के लिए 24 घंटे में सिर्फ 3 बार ही OTP भेजा जाएगा। यह OTP सिर्फ 10 मिनट के लिए वैध होगा।

किसानों को यह सुविधा भी दी गई है कि उन्हें अब बैंक विवरण पंजीकरण के समय भरना अनिवार्य नहीं होगा बल्कि इसकी जगह भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में भेजा जाएगा। फिलहाल अधिकारी धान क्रय केन्द्रों की संख्या बढ़ाने, किसानों से उनके खेत के पास ही धान खरीद कराने, पारदर्शी व्यवस्था बनाने, धान खरीद के बाद तत्काल भुगतान करने आदि अनेक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट चुके हैं। धान के हर एक दाने का मूल्य किसानों को मिलने से उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की साख गिराने की करी जा रही है कोशिश, अब करेंगे इस पर कार्रवाई..

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: