आज कैंसर इंस्टीट्यूट में पूर्व सीएम कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा 30 लाख रुपए की लागत से बनी है
लखनऊ: भाजपा के कद्दावर नेता रहे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ के कैंसर इंस्टिट्यूट में कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योगी सरकार में उपयोग मंत्री बृजेश पाठक समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे।आपको बता दें कि पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा 30 लाख रुपए की लागत से बनी है। पूर्व मुख्यमंत्री कि आप इतना कंस की बनी है।
कल्याण सिंह की मूर्ति अनावरण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि जन नेता सुशासन के संवाहक पूर्व मुख्यमंत्री श्रमिक कल्याण सिंह बाबूजी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। बाबूजी ने सेवा सुशासन सामाजिक न्याय के अद्वितीय प्रतिमान स्थापित किए हैं उनके योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।आपको बता दें कि कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर पार्टी पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। खास बात यह है कि कल्याण सिंह की पूर्ति तो मना कर पार्टी लोध बिरादरी में अच्छा खासा अपना प्रभाव बनाना चाह रही है।
किसानों को तोहफा, नहीं कटेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन- सीएम योगी
मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के लगभग 25 जिलों की 75 सीटों पर लोधी बिरादरी का प्रभाव माना जाता है इसके अलावा कल्याण सिंह अपने समय में पिछड़ा वर्ग के सबसे मजबूत नेता रहे। प्रदेश में सबसे ज्यादा पिछड़ी वर्ग की ही जनसंख्या है इसलिए इस वर्ग को भाजपा मजबूती के साथ जुड़े रखना चाहती है।