![](/wp-content/uploads/2022/05/yogi-4.jpg)
TrendingUttar Pradesh
दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों का लेंगे जायजा
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय काशी दौरे पर आएंगे। यहां पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों से अलग से संवाद करेंगे।
जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि दर्शन-पूजन के बाद रात में मुख्यमंत्री फुलवरिया फोरलेन और प्रस्तावित रोप-वे प्रोजेक्ट की जमीन का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। शुक्रवार की सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।