TrendingUttar Pradesh

दो जिलों के दौरे पर सीएम योगी, लखनऊ पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो जिलों का दौरा करेंगे। आज कानपुर और औरैया जनपद जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ। मुख्यमंत्री सुबह 10:55 पर औरैया पहुंचेंगे और कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। औरैया के बाद कानपुर नगर प्रस्थान करेंगे सीएम योगी। दोपहर 12:50 पर डॉ. चिरन्जी लाल इंटर कॉलेज पहुंचेंगे और दोपहर 2:25 पर जेके मन्दिर जायेंगे।

लखनऊ पहुंचेगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वहीं, देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेगे। आज दोपहर 1:10 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे रक्षा मंत्री। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदर बाजार जाएंगे। वाल्मीकिजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 2 बजे आरएमएल परिकल्प भवन (तेलीबाग) जाएंगे और संकटा प्रसाद सिंह की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 4:15 पर बुंदेली दशहरा मिलन कार्यक्रम में पहुंचेंगे रक्षा मंत्री।

कानपुर दौरे पर रहेंगे भूपेन्द्र चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज कानपुर के दौरे पर रहेंगे। अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में होने के लिए वे कानपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे किदवईनगर में सम्मेलन आयोजित होगा। 4 बजे लखनऊ में वसुधा वंदन अमृत वाटिका पहुंचेंगे प्रदेश अध्यक्ष। अमृत कलश यात्रा में सम्मिलित होंगे भूपेंद्र चौधरी।

अयोध्या पहुंचेंगे केशव प्रसाद मौर्य

वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राम नगरी अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। 11:25 पर पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरेगा डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर। 11:40 बजे डिप्टी सीएम पहुंचेंगे सर्किट हाउस। विभागीय अधिकारों के साथ बैठक करेंगे, विकासशील व निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। 1:20 बजे देवकाली में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में भी शिरकत करने पहुंचेंगे डिप्टी सीएम। 2:30 पर हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे केशव प्रसाद मौर्य।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: