TrendingUttar Pradesh

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी, जल्द मिलेगा प्रदेश का अध्यक्ष

मुख्यमंत्री योगी और नड्डा की मुलाकात के मायने यह भी निकाले जा रहे हैं कि अब बहुत जल्द उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा

लखनऊ: देश के निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने नई दिल्ली के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सरकार तथा प्रदेश संगठन के भी काम में लगे हैं। इसी बीच दूदू से दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी और नड्डा की मुलाकात के मायने यह भी निकाले जा रहे हैं कि अब बहुत जल्द उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

बड़ी खबर: कांग्रेस देशभर में लगाएगी ‘महंगाई चौपाल’, 28 को होगी ‘महंगाई पे हल्ला बोल’ रैली

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट भी किया उन्होंने लिखा कि आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में आत्मीय भेंट हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि आपके मार्गदर्शन में डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश में जन जन की खुशहाली के लिए सेवा भाव से निरंतर कार्य कर रही है अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार।

उत्तर प्रदेश कितने प्रदेश अध्यक्ष की रेस में केंद्र सरकार में मंत्री भी एलबम और बस्ती से भाजपा के सांसद हरीश द्विवेदी आगे हैं बीएल वर्मा राज सभा सदस्य इनके साथ ही कन्नौज से लोकसभा के सदस्य भरत पाठक भी तथा कौशांबी से लोकसभा के सदस्य विनोद सोनकर का भी नाम चर्चा में है।

अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को धर्मपाल सिंह के रूप में संगठन महामंत्री मिलने के बाद अब जल्दी ही नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिलेगा। धर्मपाल सिंह की नियुक्ति को प्रदेश में भाजपा के राज्य में संगठन में बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है उसके बाद प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: