TrendingUttar Pradesh
सीएम योगी ने चयनित प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- पहले भर्ती के साथ होती थी वसूली
सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए प्रतिबद्ध है।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी( cm yogi) आदित्यनाथ ने लोकभवन( lokbhawan) में आयोजित कार्यक्रम में चयनित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। लोक सेवा आयोग के जरिए 1395 प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों का चयन हुआ था। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने निष्पक्ष तरीके से भर्ती प्रक्रिया संचालित की है। पहले की सरकारों में भर्ती निकलते ही महाभारत के रिश्ते वसूली के लिए निकल पड़ते थे। युवाओं से नौकरी के नाम पर जमकर वसूली होती थी। लेकिन 2017 के बाद से प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शिता से सभी भर्ती बोर्ड द्वारा नौकरी दी जा रही है।