
सीएम योगी ने आजमगढ़ को दी 143 करोड़ की 50 परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर है।
- सीएम योगी 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया
आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ को 143 करोड़ पर की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ में 50 योजनाओं की सौगात दी जिसमें 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और 19 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जनपद को योजनाओं की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के आईटीआई कॉलेज के मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आजमगढ़ के साथ न्याय किया या नहीं किया अब उसकी चर्चा करने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह जनपद में पहला दौरा है।
लखनऊ: पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के कमरे में मिला क्लर्क का शव, मचा हड़कंप
जनसभा को संबोधित करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद वाह हरिहरपुर गांव जाएंगे जोकि संगीत घराने से जुड़ा हुआ है और वहां संगीत घराने से जुड़े परिवार के लोगों से संवाद करेंगे।