TrendingUttar Pradesh

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सीएम योगी ने किया माल्यार्पण

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती आज प्रदेश भर में किसान दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

  • किसान दिवस के रूप में मनाई जा रही है जयंती

लखनऊ: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती आज प्रदेश भर में किसान दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के मुख्य द्वार पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वही आज किसान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर ट्राली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम योगी ने किया माल्यार्पण  करने के बाद संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा से देश के शोषित वंचित उपेक्षित और अन्नदाता किसान बंधुओं के कल्याण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। वह हमेशा स्वच्छता व सादगी की प्रतिमूर्ति थे।

ऐतिहासिक इमारतों पर नाम लिखना, प्यार का इजहार अब पड़ेगा भारी, देना पड़ेगा जुर्माना ….

गौरतलब है कि इस अवसर पर उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और एमएलसी अवनीश कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: