
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ ही उत्तर प्रदेश में सत्ता की वापसी का रिकॉर्ड बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की औपचारिकताएं ही शेष है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आलाकमान से मुलाकात भी कर चुके। पार्टी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने के बाद अब केवल मंत्रिमंडल के गठन की घोषणा ही बाकी। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा भाजपा के थिंक टैंक अमित शाह तथा संगठन मंत्री बीएल जोशी के साथ बैठक में सब कुछ तय हो।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नई सरकार के गठन की तारीख तथा मंत्रिमंडल में शामिल होने के नाम की औपचारिकताएं ही मां की सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि इस बार योगी कैबिनेट में 3 उप मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। केशव प्रसाद मौर्य था दिनेश शर्मा को संगठन के काम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती वही उत्तर प्रदेश में जातीय समीकरणों को साधने के लिए योगी मंत्रिमंडल में इस बार 3 उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव जीतने में लग गई है।
इस बार माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री तथा 3 उप मुख्यमंत्री सहित कुल 62 मंत्री शपथ लेंगे। जिसमें ढाई दर्जन के करीब कैबिनेट मंत्री एक दर्जन के करीब राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दो दर्जन के आसपास राज्य मंत्री शपथ लेंगे।