Uttar Pradesh

CM योगी ने अखिलेश यादव को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी। योगी ने बधाई देते हुए कहा कि, ‘प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’

बता दें कि, अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने कल से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-पाठ की और केक काटा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा इसी जुलाई महीने से ही पूरी तरह चुनावी मैदान में कूदने को तैयार है। सपा ने तैयारियां कर ली हैं। पंचायत चुनाव में आए परिणाम से सपा उत्साहित है और विधानसभा चुनाव में 351 सीटें जीतने का दावा कर रही है।

वहीं,बीजेपी का कहना है कि इस बार के चुनाव में भाजपा 2017 से भी बेहतर प्रदर्शन कर दोबारा सत्ता में वापसी करेगी। यह चुनाव बीजेपी के लिए बेहद अहम है क्योंकि यूपी चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, सपा के लिए ये चुनाव अस्तित्व का सवाल है।

चुनाव में तेज जुबानी जंग होना तय है। ऐसे में दो नेताओं के बीच इस तरह बधाइयों का आदान-प्रदान अच्छी बात है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने भी पांच जून को मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी थी।

ये भी पढ़ें:- डॉक्टर्स डे के मौके पर पीएम मोदी ने अदा किया शुक्रिया, डॉक्टरों का बढ़ाया हौसला

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: