PoliticsTrending

UP Election 2022: अपर्णा के BJP में शामिल होने पर केशव ने अखिलेश पर सका तंज, कहा- जो अपना परिवार नहीं बचा पाए वो …

अपर्णा के पार्टी में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी समय तक अपना वर्चस्व कायम रखने वाले धरती पुत्र मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। अपर्णा के पार्टी में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। अखिलेश पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव अपना परिवार नहीं संभाल पाए और वह प्रदेश संभालने की बात कर रहे हैं।

आपको बता दें कि आज मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा सिंह यादव ने दिल्ली हेड क्वार्टर में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

इस मौके पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम अपर्णा का अपने भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं वह समय-समय पर भाजपा सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का स्वागत करती रही है। किसने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव में हार से इतने भयभीत हैं वह लड़ने के लिए विधानसभा सीट तक नहीं तय कर पा रहे हैं वह कहते हैं कि विकास की अगर विकास किया तो उसी सीट से चुनाव लड़े जहां विकास किया है।

आपको बता दें कि अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव के समर्थन के कयास लगाने लगे हैं कि वह लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक अभी इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी कोई फैसला नहीं लेगी क्योंकि इस सीट के लिए भाजपा सांसद रिता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए टिकट मांग रही हैं वही योगी सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक भी कैंट से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: