
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पिंक मेनिफेस्टो और लड़कियों लड़ सकते वह कंपनी की शुरुआत की जिससे अंदाजा हो गया है कि प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव को बड़ी जिम्मेदारी से लड़ेंगी।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के गढ़ अमेठी के किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार है। इतना ही नहीं पत्रकारों से वार्ता करते हुए पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका गांधी खुद इसका फैसला करेंगी। यदि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ती है तो साफतौर पर कार्यकर्ताओं में जोश आएगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात करोड़ महिला वोटर से जिसमें से 40 सीसी टिकट प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं को देने का ऐलान किया है इस हिसाब से 403 विधानसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी 160 महिलाओं को टिकट देने जा रही है। सूत्रों से निकल कर आ रही खबर के मुताबिक 70 महिलाओं का टिकट पक्का हो चुका है वहीं अन्य सीटों के लिए आवेदन की स्क्रीनिंग लगातार जारी है।