
ठंड में चाय के बर्तन साफ करना आपके लिए भी बन रहा है मुश्किल का सबब, अपनाएं ये ट्रिक, फिर देखें कमाल
सर्दियों में हम चाय पीने के शौकीन होते हैं, लेकिन सर्दियों में चाय किनती बार बन जाती है इसकी गिनती तो याद ही नहीं रहती है। चाय पीकर हम अपना तो मन भर लेते हैं, लेकिन बाद में जब बर्तन साफ करने होते हैं तब काफी परेशानी होती है। चाय के बर्तन चाय बनने के बाद काले पड़ जाते हैं। जाते हैं और चाय के बर्तनों को साफ कर पाना इतना भी आसान नहीं होता है। वहीं अगर इन बर्तनों को ज्यादा घिस देते हैं तो इन बर्तनों की गंदगी के साथ ही बर्तनों की चमक का भी सफाया हो जाता है। तो चलिए आज जानते हैं कि हम इसे आसानी से कैसे साफ कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा से करें सफाई
बेकिंग सोडा किचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये हमारी कई चीजों में मदद करता है। बस आपको बेकिंग सोडा को अपने डिशवॉशर में मिक्स कर लेना है और फिर बर्तन धोने हैं इससे सफाई ज्यादा अच्छे से हो जाएगी।
नींबू भी है फायदेमंद
अगर चाय बनाने वाले बर्तन में नींबू से सफाई करेंगे तो बर्तन जल्दी साफ हो जाता है और बर्तनों में चमक भी आ जाती है।
विनेगर भी है कारगर
चाय की पत्ती के बर्तन साफ करने के लिए विगेनर का इस्तेमाल करना चाहिए। विनेगर और बेकिंग सोडा को मिक्स कर लें। जब आप इस मिक्सचर से अपने बर्तनों को साफ करेंगे तब आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।