India Rise Special

विधानसभा उप चुनाव के लिए चिराग पासवान ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की

दोनों ही प्रत्याशी लंबे वक्त से चिराग की पार्टी से जुड़े हुए हैं

विधानसभा उप चुनाव के लिए चिराग पासवान ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति के लिए बुधवार को विधानसभा उप चुनाव के दोनों सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से अंजू देवी चुनाव लड़ेंगी, जबकि तारापुर विधानसभा सीट से चंदन सिंह प्रत्याशी होंगे। इसकी पुष्टि प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की है।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/due-to-language-problem-in-tamil-nadu-tribal-women-return/

बता दें कि दोनों प्रत्याशी लंबे वक्त से चिराग की पार्टी से जुड़े हुए हैं। अंजू देवी वर्तमान में दरभंगा जिला की महासचिव हैं। वहीं, चंदन सिंह प्रदेश में पार्टी के युवा महासचिव हैं। अंजू देवी मूल रूप से कुशेश्वरस्थान इलाके की ही रहने वाली हैं। उनके ससुर जगदीश पासवान विधायक रह चुके हैं।

वहीं, चंदन सिंह मूल रूप से जमुई के रहने वाले हैं। वह तारापुर से ही राजनीति भी करते रहे हैं। दोनों प्रत्याशियों का नाम पार्टी के संसदीय कमेटी ने पहले ही फाइनल कर दिया था। इसके बाद प्रस्ताव को राष्ट्रीय कमेटी के पास भेजा गया, वहां से फाइनल होते ही पार्टी प्रमुख ने भी अपनी सहमति दे दी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: