India - Worldworld

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने पूरे किए सौ साल, शी जिनपिंग ने देश को किया संबोधित

चीन को परेशान करने और धमकाने का समय खत्म हो चुका है। अगर कोई विदेशी ताकत हमें आंख दिखाने की कोशिश करता है। उसे चीन के 1.4 अरब लोगों से निपटना होगा

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के सौ साल पूरे हो गए हैं। इस पार्टी ने गुरुवार को तियानमेन चौक पर अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई। चीन के राष्ट्रपति एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के प्रमुख शी जिनपिंग ने समारोह की अगुवाई की। इसके साथ ही उन्होंने बाकी देशों को चेतावनी दी है। इस समारोह में जिनपिंग अलग अंदाज में दिखाई दिए। इस समारोह में उन्होंने ‘माओ सूट’ पहना हुआ है।

गौरतलब है कि समारोह की शुरुआत फ्लाईपास्ट के साथ हुई। पार्टी के हजारों कार्यकर्ता देश की सराहना करते हुए गीत गाते नजर आए। इस मौके पर सैन्य परेड नहीं निकाली गई। सेना, वायु सेना और नौसेना कर्मियों ने एक संक्षिप्त मार्च में भाग लिया। सैन्य बैंड के साथ हजारों स्कूली बच्चों ने गीत गाए।

चीन नहीं करता अत्याचार

समारोह के दौरान ने कहा कि कहा कि चीन को परेशान करने और धमकाने का समय खत्म हो चुका है। अगर कोई विदेशी ताकत हमें आंख दिखाने की कोशिश करता है। उसे चीन के 1.4 अरब लोगों से निपटना होगा। देश की रक्षा के लिए एक मजबूत सेना बनाने का आह्वान किया। ताइवान को चीन की मुख्य भूमि के साथ जोड़ना सत्ताधारी पार्टी का एक ऐतिहासिक मिशन है।

शी जिनपिंग ने आगे कहा कि किसी भी देश को चीनी लोगों के महान संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और असाधारण क्षमता को कम करके नहीं आंकना चाहिए। हमें राष्ट्रीय रक्षा और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में तेजी लानी चाहिए। बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।

जिनपिंग ने कहा कि चीन अन्य देशों पर अत्याचार नहीं करता है और न ही दूसरों को हमें धमकाने या परेशान करने की अनुमति देगा। उन्होंने आगे कहा कि हमने न किसी को दबाया है, न ही आंख दिखाई है और न ही किसी अन्‍य देश के नागरिक को अपने अधीन करने का प्रयास किया है और आगे भी ऐसा नहीं कर सकते।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: