![बचपन का प्यार](/wp-content/uploads/2021/08/maxresdefault.jpg)
बचपन का प्यार बादशाह के अंदाज में आया सामने, सहदेव को देख नहीं होगा यकीन
वीडियो में सहदेव बेहद कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं। गाने के साथ में बचपन के प्यार की इंट्रेस्टिंग स्टोरी भी है
सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार ऐसा वायरल हुआ कि सहदेव रातों रात इंटरनेट पर छा गए। उनके गाने की हर जगह तारीफ हो रही है और अब सहदेव स्टार बन गए हैं। उनके गाने का बादशाह वर्जन आउट हो चुका है। इस वीडियो को बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जैसा कि सबको पता है कि सोशल मीडिया पर सहदेव का वीडियो वायरल होने के बाद बादशाह ने उन्हें अपने पास बुलाया था।
बादशाह ने इस गाने का फुल वीडियो रिलीज कर दिया है। गाने में बादशाह के साथ आस्था गिल भी हैं। बादशाह ने वीडियो शेयर करके लिखा है, बचपन का प्यार पूरा गाना आउट, देखकर बताइए कैसा लगा। वीडियो में सहदेव एकदम रैपर स्टाइल में दिख रहे हैं। उन्होंने बेहतरीन डांस किया है। इस गाने के बैकग्राउंड में वर्णमाला भी दिख रही है। गाने में बादशाह और उनकी टीम ने फन एलिमेंट ऐड किया है।
वीडियो में सहदेव बेहद कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं। गाने के साथ में बचपन के प्यार की इंट्रेस्टिंग स्टोरी भी है।बता दें कि बीते महीने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव का वीडियो वायरल हुआ था। बादशाह भी सहदेव से इम्प्रेस हो गए और उन्होंने सहदेव को अपने पास बुलाया। इस गाने को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है।
यह भी पढ़ें– अमेरिका ने मस्जिद की टाइल्स नष्ट करने को कहा, इन पर लिखी हैं कुरान की आयतें