
अयोध्या में आज होंगे भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री
प्रदेशों से आ रहे हैं मुख्यमंत्रियों के आवभगत की तैयारियों में प्रशासन पूरी तरह जुट चुका
अयोध्या: भगवान प्रभु श्री राम की पावन धरती अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों का आगमन आज होगा। इस दौरान सभी मुख्यमंत्री रामलला का दर्शन का नसीब कृतार्थ होंगे बल्कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भगवा परचम स्थापित करने का प्रभु श्रीराम से आशीर्वाद भी मांगेंगे। इसी दौरान अयोध्या में बन रहे भगवान प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य और विकास मॉडल को भी देखेंगे। आपको बता देंगे पहली बार इतने प्रदेशों से आ रहे हैं मुख्यमंत्रियों के आवभगत की तैयारियों में प्रशासन पूरी तरह जुट चुका है।
बता दें कि आज वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का प्रधानमंत्री लोकार्पण करने पहुंचे। इस दौरान देशभर के साधु संत के अलावा भारतीय जनता पार्टी की शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मंत्री भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने-अपने राज्य में अमन और भविष्य योजनाओं पर अपना प्रस्तुतीकरण देने के लिए 15 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्री अयोध्या में भ्रमण पर रहेंगे।
अयोध्या आने वालों में हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात और गोवा के मुख्यमंत्री हैं। 12वें मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ मौजूद रह सकते हैं। ये सभी 14 दिसंबर की शाम को ही अयोध्या पहुंच गए हैं।