
संचारी रोग व दस्तक अभियान का शुभारम्भ करेंगें मुख्यमंत्री योगी
संचारी रोग व दस्तक अभियान का शुभारंभ
बस्ती : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश में संचारी रोग व दस्तक अभियान का शुभारंभ बस्ती जिला से करेंगे। बता देंगे कार्यक्रम किसान पीजी कॉलेज के मैदान पर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जद्दोजहद में लगा हुआ है। खराब मौसम के चलते हैं मंच को वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर से तैयार किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनपद की सड़क बिजली पानी साफ सफाई आज की व्यवस्था मुकम्मल की जा रही है जिसमें 5000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बस्ती फोन में होने वाले कार्यक्रम में 12:30 बजे के आसपास एलीफेंट में उतरेंगे इसके बाद वह कार से सीधा किसान पीजी कॉलेज के मैदान पर पहुंचेंगे। वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संचारी रोग व दस्तक अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन करने के बाद वाह अभियान में लगे विभागों के स्टाल का निरीक्षण कर हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए किसान पीजी कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथी किसान पीजी कॉलेज को भगवा रंग में रंग दिया गया है।