Uttar Pradesh

सीएम योगी नई दिल्ली से लखनऊ लौटे, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का PGI में जाना हाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वापस लखनऊ लौटे हैं। वह एयरपोर्ट से सीधे संजय गांधी PGI गए और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की प्रगति पूछी।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बीजेपी के कोर ग्रुप के साथ नई दिल्ली में गुरुवार रात की बैठक के बाद अब यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही मनोनीत एमएलसी के नाम भी फाइनल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वापस लखनऊ लौटे हैं। वह एयरपोर्ट से सीधे संजय गांधी PGI गए और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की प्रगति पूछी।

अब वह अगले हफ्ते होने वाले अपने मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी में लगेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी के साथ ही साथ सहयोगी दल के विधायकों को भी योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को टोक्टो ओलिंपिंक के पदक विजेता के साथ ही भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को समारोह में सम्मानित करने के बाद सीधे नई दिल्ली निकल गए थे। वहां पर रात को उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ लम्बी बैठक की।

इस बैठक में चार मनोनीत एमएलसी के नामों पर भी सहमति बनी और साथ ही यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर भी मुहर लगी। राज्य के मंत्रिपरिषद में फेरबदल तथा विस्तार अभी तक चार मनोनीत MLC के नाम पर सहमति को लेकर रुका था। कल इनका नाम फाइनल होने के बाद विस्तार अगले हफ्ते है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को करीब दस बजे लखनऊ लौटे हैं। शाम तक सुनील बंसल की भी वापसी संभव है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते किसी भी दिन योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता हैं।

आपको बता दे कि योगी आदित्यनाथ सरकार में अभी मुख्यमंत्री योगी सहित कुल 53 मंत्री हैं। इनमें 23 कैबिनेट, नौ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्यमंत्री हैं। अभी भी मानक के अनुसार 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं, इसलिए सात और मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में अब रविवार की बंदी भी खत्म, सरकार ने जारी किए आदेश

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: