TrendingUttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने चंदौली को दी 963 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

योगी आदित्यनाथ में आज चंदौली को 963 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की।

चंदौली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में आज चंदौली को 963 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं की सौगात दी। आज चंदौली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

आपको बता दें कि चंदौली जिले की महिंद्रा टेक्निकल कॉलेज में आयोजित विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पद देने के साथ ही जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की।

क्या आप अपने कान को पिन, तीली या नाखून से करते हैं साफ तो हो जाएं सावधान!

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की आगे की विकास योजनाओं को जारी रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकानों की चाबी देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चंदौली नित नई ऊंचाई छोरा है चंदौली में किसान निरंतर आगे बढ़ रहे हैं कहा कि अपनों के माध्यम से किसानों की उपज को जिला प्रशासन बाजार उपलब्ध करा रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: