मुख्यमंत्री योगी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, CM बोले-जय हो…
लखनऊ : टोक्यो ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, जय हो… भारत माता की जय।
आपको बता दे कि पूरे देश से नीरज चोपड़ा को बधाई संदेश आ रहे है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा को इतिहास रचने के लिए बधाई दी हैं। उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 m का है। टोक्यो ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मेडल मिला। भारत को बीजिंग ओलंपिक में पहली बार गोल्ड पदक दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने दिलाया था।
इसके साथ ही एथलीट नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलिंपिक की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए गए हैं।
अभिनव बिंद्रा ने रचा था इतिहास
भारत को 13 साल पहले अभिनव बिंद्रा ने मीटर एयर रायफल स्पर्धा में देश को गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा था। अभिनव बिंद्रा को बीजिंग ओलिंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड पदक जीतकर व्यक्तिगत गोल्ड पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।
यह भी पढ़ें: तीसरी लहर की आशंका के चलते स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में तैयार की गई पंच स्तरीय रणनीति