मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई
टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई। कहा- ईश्वर से यही कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम ऐसे ही जारी रहे।
लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर से यही कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम ऐसे ही जारी रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है।
पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम ऐसे ही सतत जारी रहे।
टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है । देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2021
आपको बता दें कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सबको चौंकाते हुए इतिहास रच दिया है। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल मैच में गुरजीत कौर के गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार सोना जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाकर नया कीर्तिमान इतिहास रच दिया।
यह भी पढ़ें: जिस जमीन पर होता था माफियाओं का कब्जा, उसे खाली कराकर बना रहे इंस्टीट्यूट- योगी