
मुख्यमंत्री ने किया आम महोत्सव का शुभ आरंभ, आम किसान होंगे सम्मानित
आम महोत्सव में किसान अपनी उत्कृष्ट प्रजाति के आम प्रदर्शित करेंगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवध शिल्प ग्राम में आम महोत्सव 2022 की शुरुआत की है। लखनऊ में 4 से 7 जुलाई तक आम महोत्सव लगेगा। आम महोत्सव में पूरे प्रदेश से आम उगाने वाले किसान अपनी मेहनत का हुनर दिखाने पहुंचे है। बता दें आम की भारत में लगभग 1500 प्रजातियां उगाई जाती हैं, जिनका स्वाद और आकार अलग अलग होता है।
इसी क्रम में आम महोत्सव में किसान अपनी उत्कृष्ट प्रजाति के आम प्रदर्शित करेंगे। और इस दौरान प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिसमे जितने वालों को पुरिस्कृत भी किया जाएगा। फलों के राजा आम के शौक़ीन लोगों के लिए यह आम महोत्सव काफी दिलचस्प अनुभव वाला साबित होगा। जहां लोगों को एक साथ सेकड़ों प्रकार की आम की प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी। वहीं आम महोत्सव में शुगर के मरीजों के लिए शुगर फ्री आम भी रखे गए है। इसके साथ ही आम से बने दर्जनों उत्पाद भी शामिल है।