Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात,पढ़ें ख़बर

नायब तहसीलदारों से ईमानदारी व पारदर्शिता से दायित्व निर्वहन अपेक्षा की

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात। वह अगले छह वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाएंगे। वह लोक भवन में राजस्व विभाग के नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र देने के बाद संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/once-again-there-was-a-change-in-the-date-of-arrival-in-varanasi/

बता दें कि मुख्यमंत्री ने 15 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र दिया है। उन्होंने नायब तहसीलदारों से कहा कि सरकार ने जिस पारदर्शिता व ईमानदारी से नियुक्ति की कार्यवाही की है, उसी ईमानदारी व पारदर्शिता से दायित्व निर्वहन की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि राजस्व विवाद से जुड़े 90 फीसदी छोटे मामले होते हैं। इनका समाधान आसानी से बातचीत से हो सकता है।

कार्यक्रम को राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह, राजस्व पतिषद अध्यक्ष मुकुल सिंघल व अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, मुख्यमंत्री के OSD अभिषेक कौशिक व अन्य उपस्थित थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: