India Rise Special

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शिक्षकों के लिए कर सकते है बड़ी घोषणा

आज उत्तराखंड में कैबिनेट बैठक होनी है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करने वाले है। माना जा रहा है कि आज शिक्षा , वित् विभाग से जुड़े कुछ बड़े फैसला लिए जा सकते है।

उत्तराखंड में प्रिंसिपल के लगभग 900 पद खली है।  उम्मीद लगाई जा रही है कि बैठक के दौरान इन पदों को भरने के लिए कुछ निर्णय लिए जा सकते है। स्कूल खोलने को लेकर भी चर्चा होने के आसार है।

अगर कोई  प्रधानाध्यपक की  प्रिंसिपल के लिए पदोन्नति होती है तो उसको 5  साल उस पद पर सेवा देना अनिवार्य है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक के दौरान मौलिख सेवा देने की समय सीमा घटाई जा सकती है। काफी समय से शिक्षकों द्वारा ये मांग की जा रही है।

पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनते ही काफी बड़े बड़े फैसले लिए गए है। MBBS  इंटर्न्स का इंसेंटिव बढ़ाया गया है।  पर्यटन छेत्र में काम कर रहे लोगो को रहत पैकेज दिया गया।  साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की गई।  इसलिए  मुख्यमंत्री से शिक्षकों को भी काफी उमीदे है।

अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री ने  करप्शन मुक्त सरकार, युवाओं को बेहतर रोजगार , दलित सशक्तिकरण, कोविड -19 महामारी का प्रभावी प्रबंधन, लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का उचित कार्यान्वयन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े 6 संकल्प पारित किये थे।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि  उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था।  उन्होंने सीमांत पिथौरागढ़ जिले में पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की। जबकि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से सटा खटीमा उनका ऑफिस है। वह राज्य की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। और वो प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सारे मिथकों को तोड़ते हुए सीएम आवास में किया गृह प्रवेश

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: