India Rise Special

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 46वीं सालगिरह, प्रधानमंत्री समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए उन्हें जन्मदिवस की बधाई के साथ उनके लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 46 साल के हो गए हैं। इस मौके पर राज्य में हर्ष का माहौल है। हेमंत सोरेन को आज देश के बड़े बड़े नेताओ से जन्मदिन की बधाई मिली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें ट्वीट कर के जन्मदिन की बधाई दी।

सोरेन के जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपके लिए उनके जीवन की कुछ अंजानी कहानियों को लेकर आयें हैं तो आईये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें-

सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को झारखंड के रामगढ़ में हुआ था। बचपन से ही उनका सरोकार राजनीतिक परिवार से रहा है। उनके पिता का नाम शीबू सोरेन है जो के झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

बहुत कम लोग ये जानते होंगे की हेमंत सोरेन राजनीति में अपने मन से नहीं बल्की अपनी परिस्थिति के कारण आये थे।
कारण था के हेमंत के पिता का स्वास्थ्स ठीक नहीं था और बड़े भाई दुर्गा सोरेन की अचानक मौत हो गयी थी एसे में हेमंत को ही अपने परिवार के विरासत को सँभालना पड़ा।

ऐसे बने थे डीप्टी सिएम-

राजनीति में आने के बाद हेमंत सोरेन वर्ष 2009 में संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए चुने गए पर जनवरी 2010 में संसद पद से इस्तीफा दे कर राज्य की अर्जुन मुँडा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में दिप्टी सिएम बन गए।

नहीं टिक पाया भाजपा के साथ रिश्ता-

अर्जुन मुंडा की सरकार में सोरेन की पार्टी जेएमएम सहयोगी दल के रूप में जुड़ी थी लेकिन बीजेपी- जेएमएम के रिश्ते ज़्यादा दिन तक अच्छे से नहीं चल पाये और अंत में अर्जुन मुंडा की सरकार गिर गई। सरकार गिरने के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागु हो गया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के सहारे फ़िर से सरकार बनाने की कोशिश पर जेएमएम नेता की कोशिश असफ़ल रही।

पहली बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री-

सरकार गिरने के बाद हेमंत को पार्टी में काफ़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन आलोचना उन्हें कम्ज़ोर नहीं कर पाई वो और मज़बूती से उभरे और 2013 में राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली और पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। मोदी लहर में एक बार सत्ता खो देने के बाद सोरेन 2019 से फ़िरसे झारखंड के मुख्यमंत्री हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में लागू नही होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून,मुख्यमंत्री कर रहे हैं इशारा

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: