
भारत पहुंचे गणतन्त्र दिवस के मुख्य अतिथि और मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी, राष्ट्रपति मूर्म – पीएम मोदी ने किया स्वागत
नेशनल डेस्क : 74वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार की तरफ से मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रित किया हैं। गणतन्त्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए वे मंगलवार को दिल्ली पहुंचे है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मूर्म ने एयरपोर्ट पर सिसी का स्वागत किया। अल-सिसी उस साल गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं, जब भारत और मिस्र राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 गौरवपूर्ण वर्ष मना रहे हैं।
अल-सिसी 24 से 27 जनवरी तक चार दिवसीय यात्रा भारत यात्रा पर रहेगे। मिस्र के राष्ट्रपति पांच मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ नई दिल्ली पहुंचे। ऐसा पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मिस्र और भारत ने अपने G20 प्रेसीडेंसी के दौरान काहिरा को “अतिथि देश” के रूप में आमंत्रित करने के साथ मजबूत संबंध बनाए रखे।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ”बुधवार को अल-सिसी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जहां वह अपने भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।”
जानिए कैसी होगी मिस्र राष्ट्रपति की यात्रा ?
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “यह पहली बार है कि मिस्र अरब गणराज्य के राष्ट्रपति को हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी।” इसमें कहा गया है, “राष्ट्रपति सिसी की आगामी यात्रा से भारत और मिस्र के बीच रिश्तों को और मजबूत और गहरा करने की उम्मीद है।”
मंत्रालय ने कहा कि, ” भारत और मिस्र के बीच “सभ्यता, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों और लोगों से लोगों के बीच गहरे संबंधों द्वारा चिह्नित गर्म और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं”। इसके बाद बुधवार को मिस्र के राष्ट्रपति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।”
मिस्र के नेता का भारत में स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की आपकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बेहद खुशी की बात है। कल हमारी चर्चा के लिए तत्पर हैं।”