
धारचूला में छिपलाकेदार जगनी मेला महोत्सव का हुआ आयोजन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के धारचूला के ग्राम गलाती में हर वर्ष की तरह इस साल भी छिपलाकेदार जगनी मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र नेगी उपस्थित रहे ।
हर वर्ष उत्तराखंड वासी इस महोत्सव को बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाते है। इसके साथ ही जगनी महोत्सव की कमेटी ने 50 हजार की सहयोग राशि भी प्रदान की है। मुख्य पुजारी ने हर्षवर्धन धामी ने पूजा पाठ के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की । छिपलाकेदार जगनी महोत्सव में ग्राम खेत, रांथी, जुम्मा, खेला, कनार, बरम, स्यांकुरी, जम्कु, फुलतड़ी, गलाती, तोली, धामीगांव, गडाल आदि गांवों के लगभग 20 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।जगनी महोत्सव में निकाली झांकियां और ढोल, नगाड़ों के साथ महिला और पुरुषों ने खेल लगाकर अपने इष्टदेव को याद किया। राम सिंह बिष्ट संचालक रहे।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि और जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर, अनुवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान बिष्ट, रमतोली प्रधान राम सिंह, गलाती प्रधान हेमा देवी, बीडीसी मेंबर देवराज बिष्ट, देवू बिष्ट, महेंद्र धामी, बीर सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट थे।