
Chhattisgrah: दिल्ली दरबार पहुंचा कांग्रेस का झगड़ा, CM नहीं बनाए जाने से नाराज हैं सिंहदेव
Chhattisgarh: पंजाब कांग्रेस कलह के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मचा घमासान दिल्ली दरबार पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल दिल्ली आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया के साथ दोनों नेता कल राहुल गांधी से मिल सकते हैं। ढाई साल बाद मुख्यमंत्री न बनाए जाने से टीएस सिंहदेव इन दिनों नाराज चल रहे हैं।
कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर जान से मरवाने का आरोप लगाया था। पूरे प्रदेश का इसके बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विधायक ने आरोप लगाया कि जब से उन्होंने सीएम भूपेश बघेल की तारीफ की है और ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री की बात को नकार दिया है तब से ही वो स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निशाने पर हैं।
छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य जहां कांग्रेस 90 विधानसभा सीट में से 70 पर काबिज है। पूरे देश में अगर कहीं कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है तो इस राज्य का नाम छत्तीसगढ़ है। छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बने रहने के फार्मूले की चर्चा हो रही है। 17 भूपेश बघेल के जून 2021 को ढाई साल पूरे भी हो चुके हैं। उसके बाद से ही प्रदेश में नेतृत्व बदलने की चर्चा शुरू हुई है। हालांकि कभी खुलकर कांग्रेस हाइकमान ने इस पर कोई बात नहीं की। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने जरूर कई बार ये बात कही है की ढाई-ढाई साल कोई फॉर्मूला नहीं है।
Chhattisgarh: कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त, 24 घंटे में आएं 48 नए मरीज